चोर ने चोरी करने के बाद सीकर के नला के बालाजी के पास एक दुकान से कोई सामान भी खरीदा,जहां वह सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ है।
सीकर शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। युवक अपने परिचित से मिलने के लिए गया था। 25 मिनट बाद जब उसने बाइक देखी तो बाइक नहीं मिली। जब युवक ने अपने स्तर पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो सामने आया कि चोर बाइक को उदयपुरवाटी साइड ले गया। फिलहा
किसान कॉलोनी निवासी प्रकाश शर्मा ने कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह शाम को करीब 4:05 पर सीकर शहर में कल्पना प्लाजा के नीचे कल्पना मेडिकल के कॉर्नर पर बाइक खड़ी करके डॉक्टर से मिलने गया था। करीब 4:30 बजे जब वापस आया तो बाइक नहीं मिली।

चोर शहर में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रिकॉर्ड हुआ है,जिसके आधार पर अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इसके बाद जब प्रकाश ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो सामने आया कि रेड कलर की टीशर्ट पहने हुए एक चोर उनकी बाइक को लेकर चला गया। युवक बाइक को पिपराली रोड की तरफ से नला के बालाजी साइड ले गया।
वहां एक दुकान पर उसने नगद रुपए देकर कोई सामान भी खरीद। इसके बाद चोर बाइक को उदयपुरवाटी साइड लेकर चला गया। प्रकाश के मुताबिक कि उनकी बाइक पिपराली गांव के आगे पलासिया में स्थित एक होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। जिसमे चोर बाइक को उदयपुरवाटी की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments