![]()
नागौर में अजमेर रोड पर अठियासन के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जेएलएन जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर
बिना नंबरी कैंपर ने मारी टक्कर
नागौर कोतवाली के एएसआई भगवाना राम ने बताया कि भोपालगढ़ के गादेरी गांव का रहने वाला हिम्मताराम लुहार(30) नागौर डी मार्ट के पास एक बन रहे एक मकान के काम में मजदूरी करता था। वो आज दोपहर करीब 3 बजे बाइक से ताऊसर के जमासर बास स्थित ससुराल जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
मौके पर ही दम तोड़ा
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार हिम्मताराम लुहार की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक हिम्मता राम के साले दिनेश लुहार ने कैंपर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments