जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हाजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
भीलवाड़ा में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। घर-घर में लड्डू गोपाल कान्हाजी को नई पोशाक पहनाई गई। मंदिरों में झांकियां सजाई गई। मंदिरों में रात 12 बजे महाआरती के बाद प्रसाद बांटा जाएगा।
शहर के बालाजी मंदिर में श्रीराम दरबार और हनुमान जी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने फूल बंगले की सजावट की है।
रात 10:30 से 11:30 तक पंडित गोपाल सहस्त्रनाम के पाठ के साथ लड्डू गोपाल का दुग्ध अभिषेक की शुरुआत की गई। प्रसाद के लिए 11 क्विंटल पंजीरी तैयार की गई, जिसमें 300 किलो धनिया, 450 किलो शक्कर 11 टिन घी के साथ ही अन्य सामग्रियों का भी उपयोग किया गया। इस दौरान 500 किलो पंचामृत भी तैयार किया गया।
आधी रात जयकारों और बधाई गान के बीच भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया।

मंदिरों में आकर्षक फूलों से डेकोरेशन किया गया
संकट मोचन हनुमान मंदिर में सजी 25 इलेक्ट्रिक झांकियां शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों को दिखाने वाली 25 इलेक्ट्रिक झांकियां सजाई गई। नगर निगम चौराहे से गोल प्याऊ चौराहे तक मार्केट को सजाया गया है। आज हनुमानजी को डायमंड का चोला चढ़ाया गया।
जन्मोत्सव के बाद भगवान की आरती की गई। बाल गोपाल को 11 किलो मिल्क केक और पंजीरी के प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद बांटा गया।
दूधाधारी मंदिर में 12:30 बजे होगी पालन की आरती दूधाधारी गोपाल मंदिर में ठाकुरजी के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारी की गई। पुजारी कल्याण शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे जन्म आरती की गई। उसके बाद ठाकुर जी का अभिषेक किया गया। 12:30 बजे पालन की आरती और उसके बाद पंजीरी प्रसाद बांटा गया। मंदिर में वृंदावन के कलाकारों द्वारा सात दरवाजे सजाए गए। श्रद्धालुओं ने इन सात दरवाजे से होकर ठाकुर जी के दर्शन किए।
तस्वीरों में देखें जन्मोत्सव

पेच के बालाजी मंदिर में सजी झांकी में झलका ऑपरेशन सिंदूर

पेच के बालाजी मंदिर में 1100 किलो पंजीरी का प्रसाद तैयार किया गया

संकट मोचन हनुमान मंदिर में बालाजी को डायमंड चोला चढ़ाया गया

मांडल में जन्माष्टमी आयोजन में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा के बाजार से जाते राधा कृष्ण सहित अन्य ड्रेस में तैयार हुए बच्चे

सूचना केन्द्र चौराहे पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा लव जिहाद की झांकी से युवतियों को जागरूक किया गया

वीर सावरकर चौक में वीर हनुमान मंदिर में केदार नाथ की तर्ज पर झांकी सजाई गई

शहर के इस्कान टेंपल में झांकी देखने भक्तों की भीड़ लगी

काशीपुरी श्याम मंदिर में फूलों से आकर्षक सजावट की गई


संकट मोचन मंदिर में 25 इलेक्ट्रॉनिक झांकियां सबके आकर्षण का केंद्र रही

देर रात तक शहरवासी झांकियां देखने के लिए उमड़े

रात 12 बजने बाद दूधाधारी मंदिर में ठाकुर जी की जन्म आरती की गई

दूधाधारी मंदिर में लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक किया गया

दूधाधारी गोपाल मंदिर में कान्हा के जन्मोत्सव पर पटाखे चलाए गए

बालाजी मंदिर में जन्मोत्सव की बधाई देते हुए भक्तो ने डांस किया

बालाजी मंदिर में 1100 किलो पंजीरी का भोग लगाकर भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments