घटना का पता लगने के बाद मौके पर इकट्ठे हुए ग्रामीण।
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में खेत से गाय को भगाते समय एक बुजुर्ग कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने की आवाज सुन बुजुर्ग के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। करीब 30 मिनट के बाद उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया। जब तक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग गाय को भागन
बुजुर्ग के बेटे चंद्रकांत ने बताया- मेरा खेतों पर ही घर बना हुआ है। खेत पर ही एक कुआं भी है। मेरे पिता सूरजभान खेत पर फसल की पशुओं से देखरेख कर रहे थे। इस दौरान एक गाय हमारे खेत में घुस आई और खेत में लगे बाजरे की फसल को ख़राब करने लगी। तभी मेरे पिता सूरजभान गाय को खेत से भागने के लिए उसके पीछे गए।

खेत पर ही बना है कुआं।
कुएं में गिरने की आवाज सुन परिवार के लोग मौके पर पहुंचे
बेटे ने बताया- अचानक पिता का पैर फिसल गया। जिससे वह कुएं में गिर गए। घर में मौजूद लोगों ने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो, सभी लोग भागकर कुएं के पास पहुंचे। वहां देखा तो, पिता कुएं में गिरे हुए थे। गांव से लोगों को बुलाकर पिता को कुएं से निकाला गया। जब तक उनकी मौत हो गई। इसकी घटना की सूचना हमने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
इनपुट- दुर्गेश पाठक, रूपवास, भरतपुर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments