☜ Click Here to Star Rating

बिहारी जी के मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को क्रीम कलर के कपड़े और राधा रानी को लाल कलर के कपड़े पहनाए गए।

भरतपुर में राधा रमण मंदिर में दोपहर को कान्हा का जन्म हुआ। वहीं बिहारीजी समेत अन्य मंदिरों में रात 12 ठाकुरजी का जन्मोत्सव हुआ।

.

जन्माष्टमी पर लाइटिंग से जगमग मंदिरों में प्रभु के दर्शनों के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के लक्ष्मण मंदिर चौराहे स्थित 160 साल पुराने राधा रमन भगवान के मंदिर में दिन में 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया गया। गौड़ीय सम्प्रदाय के इस मंदिर में भगवान कृष्ण को बाल रूप में माना गया है।

बिहारीजी के मंदिर में प्रभु के दर्शनों के लिए आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे। यहां देर शाम तक करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए।

भगवान श्री कृष्ण का दूध और दही से अभिषेक करते मंदिर के पुजारी।

भगवान श्री कृष्ण का दूध और दही से अभिषेक करते मंदिर के पुजारी।

वहीं शहर के किले स्थित बिहारी जी के मंदिर पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं। बिहारी जी के मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का विशेष श्रंगार किया गया है। बिहारी जी को लाल कपड़े पहनाकर सजाया गया। यहां रात 12 बजे श्री कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा।

देखिए… जन्मोत्सव की तस्वीरें

बिहारी जी के मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के फोटो लेते श्रद्धालु।

बिहारी जी के मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के फोटो लेते श्रद्धालु।

भगवान श्री कृष्ण के अभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को संभालता पुलिसकर्मी।

भगवान श्री कृष्ण के अभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को संभालता पुलिसकर्मी।

गौड़ीय सम्प्रदाय के राधा रमण के मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया गया। 500 किलो पंचामृत भी बनाया गया है।

गौड़ीय सम्प्रदाय के राधा रमण के मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया गया। 500 किलो पंचामृत भी बनाया गया है।

बिहारी जी के मंदिर के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अंदर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

बिहारी जी के मंदिर के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अंदर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

बिहारी जी के मंदिर में एक बच्चा श्री कृष्ण और बच्ची को राधा रानी का रूप रखकर पहुंची।

बिहारी जी के मंदिर में एक बच्चा श्री कृष्ण और बच्ची को राधा रानी का रूप रखकर पहुंची।

राधा रमण के मंदिर में महिला श्रद्धालु और एक बच्ची डांस करती हुई।

राधा रमण के मंदिर में महिला श्रद्धालु और एक बच्ची डांस करती हुई।

शहर में जगह-जगह भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मूर्तियां बेचने के लिए लगाई गई हैं दुकानें।

शहर में जगह-जगह भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मूर्तियां बेचने के लिए लगाई गई हैं दुकानें।

एसपी दिगंत आनंद बिहारी जी के मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

एसपी दिगंत आनंद बिहारी जी के मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading