☜ Click Here to Star Rating


अजमेर की कोतवाली थाना क्षेत्र में नकली किन्नर बन वसूली करते एक युवक को असली किन्नरों ने पकड़ लिया। बाद में नकली किन्नर की पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। किन्नरों की शिकायत पर नकली किन्नर को पुलिस ने हिरासत में लेक

.

किन्नरों की शिकायत पर नकली किन्नर को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

किन्नरों की शिकायत पर नकली किन्नर को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल कैलाश ने बताया कि शनिवार को मकराना के रहने वाला किशन उर्फ सानिया बजरंगगढ़ के पास महिलाओं के कपड़े पहन कर वसूली कर रहा था। इसी दौरान वहीं से गुजर रहे असली किन्नरों ने उसे देख लिया। उसे पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। नकली किन्नर को चौकी पर लाया गया।

हेड कांस्टेबल ने बताया कि हवेली में रहने वाले किन्नरों की ओर से नकली किन्नर के खिलाफ शिकायत दी गई है। जिसमें उन्होंने नकली किन्नर बन वसूली कर किन्नरों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। मामले में युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading