![]()
श्रीविजयनगर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई।
श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर कस्बे में श्रीविजयनगर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार ड्राइवर समय रहते बाहर निकल आया और सुरक्षित रहा।
घटनास्थल पर दो दुकानदार अजय गौतम और अरुण कड़वासरा ने तत्परता दिखाई। उन्होंने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान नगर पालिका का दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया।
आग इतनी तेज थी कि कुछ मिनटों में कार का अगला हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब आधे घंटे का समय लगा। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments