![]()
भागीरथपुरा मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 123 पर भागीरथपुरा मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कुम्हेरी थाना सैंपऊ निवासी रामकिशोर जाटव (29) की शाम को मौत हो गई। दूसरे घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने दुर्घटना के बाद घायलों की मदद की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments