![]()
प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना क्षेत्र में किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है।
नयाखेड़ा लोहारिया निवासी मृतक सत्यनारायण अपनी पत्नी के साथ कोतवाली क्षेत्र के पानाडिया में स्थित खेत पर फसल में दवाई छिड़का रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया।
सांप के काटने के बाद वे तुरंत अपने गांव नयाखेड़ा पहुंचे। वहां से भाई कमलेश और अन्य लोगों की मदद से उन्हें निजी वाहन से जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के चार बच्चे हैं – दो लड़के और दो लड़कियां। सभी बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। पूरा परिवार सत्यनारायण की कमाई पर निर्भर था।
कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के छोटे भाई कमलेश ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments