राजसमंद के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथजी मंदिर जन्माष्टमी के अगले दिन रविवार को श्रीजी प्रभु की हवेली में नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में प्रभु के मंगला दर्शन के बाद तिलकायत एवं तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु और लाडले लाल प्रभु की
छठी पूजन के बाद श्रीजी प्रभु के गोद के ठाकुर श्रीलाड़ले लाल नवनीत प्रियाजी श्रीजी प्रभु में पधारकर श्रीजी प्रभु के सम्मुख स्वर्ण पलने में पलना झूलाते हैं। श्रीजी प्रभु के बड़े मुखिया नंदबाबा और लाडले लाल प्रभु के मुखिया यशोदा मैया का रूप धारण कर श्री लाडले लाल प्रभु को पलना झुलाते हैं।
दूध, दही व केसर का किया छिड़काव इस दौरान मंदिर के ग्वाल बाल एवं मंदिर के नीज सेवक गोप गोपी का रूप धारण कर नृत्य कर प्रभु को रिझाते हैं। इस अवसर पर पूरी हवेली में दूध, दही और केसर का भव्य छिड़काव करते हुए दूध दही की होली खेली।
मंदिर में गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी नृत्य करते हुए ‘‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’’का उद्घोष करते रहे। पूरे परिसर में जन्मोत्सव की अलौकिक छटा और आनंद का वातावरण देखा गया।
इन फोटोज में देखिए श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में नंदोत्सव की झलकियां

श्रीनाथजी मंदिर में नंदोत्सव का धूमधाम से आयोजन हुआ।

नंदोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी कतारे लग गई।

मंदिर में मटकियों में भरकर केसर युक्त दूध दही का छिड़काव किया गया।

श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में दूध-दही से होली खेली गई।

नंदोत्सव का श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते रहे।

श्रीनाथजी मंदिर में नंदोत्सव का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments