श्रीगंगानगर। नाबालिग लड़की के अपहरण के तीन अगस्त को जवाहरनगर थाने में दर्ज हुए मामले में पुलिस अभी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले में नाबालिगा के परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का शक जताया था। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिगा अपनी
2 अगस्त को तबीयत खराब होने पर बहन ने उसे बस में बैठाया था। परिजनों को फोन पर बताया कि छोटी बहन की तबीयत खराब है। उसे लेने के लिए गांव के बस स्टैंड पर आ जाना। नाबालिगा के पिता ने रिपोर्ट में ने बताया कि वह दो घंटे बस स्टैंड पर इंतजार करता रहा लेकिन उनकी बेटी नहीं पहुंची। इसके बाद अपने स्तर पर तलाश की। रिश्तेदारों व अन्य जानकारों को भी फोन किए लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद जवाहरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
परिवादी ने पुलिस को दर्ज करवाई रिपोर्ट में एक युवक पर अपहरण का शक जताया। मामले की जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश की जा रही है। अभी तक उनकी लोकेशन पता नहीं चल पाई है। सीसीटीवी कैमरों आदि की भी जांच की गई है। परिजनों व अन्य लोगों से हुई पूछताछ के आधार पर भी तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments