![]()
शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे परिजन।
भरतपुर के हलैना थाना इलाके में एक कार ने किसान को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में किसान की मौत हो गई। कार में एक परिवार था जो जयपुर से आगरा की तरफ जा रहा था। टक्कर एक्सीडेंट होने के बाद ड्राइवर ने कार को रोक लिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर आई और कार को
पीछे से कार ने मारी किसान को टक्कर
अंकित निवासी लुधावई गांव थाना सेवर ने बताया कि मेरे पिता भीकचंद सुबह करीब 6 बजे खेत पर जा रहे थे। इस दौरान टोल प्लाजा के पास एक कार जयपुर की तरफ से आई और मेरे पिता को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में मेरे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर आया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने किया कार को जब्त
हलैना थाने के हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया की सुबह 6 बजे सूचना मिली कि लुधावई टोल के पास एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां भीकचंद घायल हालत में हाईवे पर पड़े हुए थे। उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भीकचंद को जयपुर से आगरा जा रही कार ने टक्कर मारी। कार को जब्त कर लिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments