☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 16 सेंटरों पर आयोजित हो रही है। जिसमें 3 प्राइवेट सेंटर है। एग्जाम सेंटरों पर सुबह से अभ्यार्थियों की लाइनें लग गई। कड़ी चैकिंग के बाद एंट्री दी गई। 8 बजे के बाद सेंटरों पर एंट्री बंद कर दी। गर्ल्स स्टूडेंट लेट होन

.

दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से रविवार को दो पारियों में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। पहली पारी का एग्जाम 9 शुरू हो गया है। वहीं दूसरी पारी 3 से 6 के बीच होगी। 16 सेंटरों में से 3480 अभ्यर्थी 13 सरकारी परीक्षा सेंटरों और 1560 प्राइवेट सेंटरों पर एग्जाम दे रहे है।

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा सेंटर पर पेपर पहुंचाएंगे।

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा सेंटर पर पेपर पहुंचाएंगे।

रविवार को सुबह से परीक्षा सेंटरों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई। अभ्यार्थियों को पहले डॉक्यूमेंट व फिजिकल चैक किया गया। इसके बाद बायोमैट्रिक चैकिंग के बाद एंट्री दी गई है। इस दौरान कई अभ्यार्थी तय समय के बाद पहुंचे। वहीं पुलिस व एग्जाम सेंटर पर एंट्री के लिए गुहार लगाने लगे। लेकिन कईयों को एंट्री नहीं मिल पाई।

समन्वयक और नोडल अधिकारी बनाए गए

जिला कलक्टर टीना डाबी ने बताया- इस परीक्षा के आयोजन के लिए एडीएम राजेन्द्रसिंह चांदावत को समन्वयक एवं पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी एएसपी जसाराम बोस तथा जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी को सहायक समन्वयक बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस, आरएएस अधिकारियों को सतर्कता दल प्रभारी एवं आरपीएस एवं राजस्थान शिक्षा सेवा के अधिकारियों को सतर्कता दल का सदस्य बनाया गया है।

परीक्षा सेंटर पर जींस पहनकर आई स्टूडेंट को रोका, एफिडेविड देकर एंट्री दी।

परीक्षा सेंटर पर जींस पहनकर आई स्टूडेंट को रोका, एफिडेविड देकर एंट्री दी।

प्राइवेट सेंटर पर 50 प्रतिशत सरकारी एक्जामिनर

कलेक्टर ने बताया- प्रत्येक तीन परीक्षा केंद्रों के लिए एक-एक प्रत्येक पारी के लिए अलग-अलग समेत 15 उप समन्वयक नियुक्त किए गए है। इसी तरह 7 अतिरिक्त उप समन्वयक एवं प्रत्येक राजकीय परीक्षा केन्द्र पर एक-एक एवं निजी परीक्षा केन्द्र पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। परीक्षा आयोजन के लिए 24 सहायक केन्द्राधीक्षक एवं बोर्ड के निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो एवं चार परीक्षा कक्षों पर एक-एक सुपरवाईजर नियुक्त किए गए है। निजी परीक्षा केन्द्रों पर 50 प्रतिशत वीक्षक राजकीय होंगे।

कंट्रोल रूम बनाया गया

जिला कलक्टर कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका प्रभारी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गौतम गोदारा को बनाया गया है। यह नियंत्रण कक्ष परीक्षा तिथि को प्रातः 6 बजे से परीक्षा समाप्ति के बाद समस्त सामग्री डाकघर मे जमा होने तक जारी रहेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading