![]()
धौलपुर में भैस चराने गए किसान पर भालू और उसके बच्चों ने किया हमला।
धौलपुर जिले के डांग क्षेत्र में भालू और उसके बच्चों ने एक किसान पर हमला कर दिया। घटना कुआं खेड़ा गांव के पास हुई। किसान रामनिवास (55) अपनी भैंसों को चराने गए थे।
रामनिवास भैंसों को खेतों में छोड़कर हनुमान मंदिर गए थे। वापस लौटते समय भालू और उसके तीन-चार बच्चों ने उन पर हमला कर दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने संघर्ष के बाद रामनिवास को भालू के चंगुल से छुड़ाया।
चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के कारण उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments