सवाई माधोपुर के रणथम्भौर चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के बाहर लगी परीक्षार्थियों की लंबी कतार।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में आज पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर में रविवार को पटवारी भर्ती परीक्षा ली जा रही है। यहां दो पारियों में 26 केन्द्रो पर 15 हजार 984 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड है। पटवारी भर्
कड़ी चैकिंग के बाद मिला प्रवेश
पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान सवाई माधोपुर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से माकूल इंतजाम देखने को मिले। यहां सभी केंद्रों पर पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। सवाई माधोपुर के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी चैकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। अब अब दूसरी पारी दोपहर 3 से बजे से होगी। इस पारी में यहां 7992 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड है।
सवाई माधोपुर में पटवारी भर्ती परीक्षा Images….

सवाई माधोपुर के पुराने शहर के 72 सीढ़ी स्कूल में चैकिंग करता पुलिस स्टाफ।

इस दौरान परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों पर लंबी कतार लगी हुई दिखाई दी।

यहां परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कई दौर की चैकिंग के बाद प्रवेश दिया गया।

यहां परीक्षा केंद्रों पर इस दौरान पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया था। वहीं मैंटल डिटेक्टर से चैकिंग के बाद प्रवेश दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments