![]()
हनुमानगढ़ जंक्शन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
हनुमानगढ़ जंक्शन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि और भाजपा नेता अमित साहू के जन्मदिन पर शनिवार को जंक्शन स्थित जाट भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन को नई आशा नई किरण व गूंज सामाजिक संस्था ने मिलकर किया। शिवि
शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुबह से ही रक्तदान करने वालों का तांता लगा रहा। पांच ब्लड बैंकों की टीमों ने मिलकर कुल 617 यूनिट रक्त संग्रहित किया। यह संख्या अब तक आयोजित रक्तदान शिविरों में से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
डॉ. रामप्रताप ने इस अवसर पर वाजपेयी के देश के प्रति योगदान को याद किया और कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं के इस उत्साह को सराहनीय बताया।
अमित साहू ने भी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, यह केवल मानव से ही प्राप्त होता है और किसी की जान बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायी है।शिविर में बड़ी संख्या में समाजसेवी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे और रक्तदान कर पुण्य कार्य में सहभागी बने।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments