![]()
कोतवाली थाना पुलिस ने पशुओं से भर 6 ट्रक जब्त कर 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
धौलपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने डीएसटी टीम की सूचना पर नाकाबंदी करते हुए पशुओं से भर 6 ट्रक जब्त किए हैं। पुलिस ने ट्रकों में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए 202 पशु मुक्त कराए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 6 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश बॉर्डर स्थित चंबल चेक पोस्ट पर हेड कॉन्स्टेबल शिव गणेश, कॉन्स्टेबल महेश और कॉन्स्टेबल प्रमोद की टीम ने डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह की सूचना पर नाकाबंदी करते हुए पशुओं से भरे 4 ट्रक को जब्त किया। वहीं, एएसआई होरीलाल मीना, कॉन्स्टेबल रामबीर और कॉन्स्टेबल गुड्डू की टीम ने नाकाबंदी कर पशुओं से भर दो ट्रक को जब्त किया।
कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई कर 6 पशुओं से भरे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस की दोनों टीमों ने ट्रक में मौजूद पशु तस्कर श्याम (32) पुत्र हाकिम निवासी मदीना कॉलोनी धौलपुर, इरफान (26) पुत्र नन्नू निवासी सादाबाद उत्तर प्रदेश, मकसूद (35) पुत्र सलीम निवासी मदीना कॉलोनी धौलपुर, सलीम (52) पुत्र समसुद्दीन निवासी कागारोल उत्तर प्रदेश, सलमान (28) पुत्र शकील निवासी मुरैना मध्य प्रदेश और आकाश (27) पुत्र राम अवतार निवासी मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए 202 पशुओं को मुक्त कराया है। गिरफ्तार किए गए पशु तस्कर ट्रकों में पशु भरकर मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश स्थित बूचड़खाने की ओर जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments