☜ Click Here to Star Rating



जिला अस्पताल में मृतक के परिजन।

अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के नंगली गांव में 5 साल के बालक की घर के पानी के कुंडे में डूबने से मौत हो गई। बालक का पिता मजदूरी के काम से परिवार को लेकर दो घंटे पहले ही फिरोजाबाद से अपने किसी परिचित के घर आया था। जो चूड़ी कंगन बेचने का काम करता है।

.

बगड़ तिराहा थाने के ASI महावीर प्रसाद ने बताया कि नंगली गंगी गांव में फिरोजाबाद से असलम अपने परिवार को लेकर आया था। यहां किसी परिचित के घर बच्चों के साथ आया था। शाम करीब 7 बजे के आसपास ही घर पहुंचा था। उसके करीब 2 घंटे बाद ही उसका बालक पानी में डूब गया। काफी देर बाद पता चला। तब तक उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों ने बताया कि असमल का 5 साल का बेटा सतीफ खेलते हुए पानी में चला गया। डूबने के काफी देर तक किसी को पता नहीं चला। बाद में आसपास ढूंढ़ा तो कुंडे में मिला। उसे तुरंत अलवर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां मृत घोषित कर दिया। अगले दिन रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

असलम चूड़ी कंगन बेचने का काम करता है। वह अलवर में कामकाज करने के लिए अपने परिचित के घर आया था। लेकिन आने के दो घंटे बाद हादसा हो गया। असलम के 7 बच्चे हैं। जिनमें से 4 लड़की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading