☜ Click Here to Star Rating



पहली पारी में 5415 परीक्षार्थियों में से 460 अनुपस्थित रहे। एक परीक्षार्थी को चक्कर आने पर एम्बुलेंस बुलाई गई।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा की पहली पारी झालावाड़ में संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की गई। पहली पारी में 5415 परीक्षार्थियों में से 460 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी के लिए 5472 परीक्षार्थी

.

एडीएम और नोडल अधिकारी अभिषेक चारण के अनुसार परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 6 उप समन्वयक और 6 अतिरिक्त उप समन्वयक नियुक्त किए गए। पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा को सौंपी गई। सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की गई। परीक्षा से पहले केंद्राधीक्षकों और अन्य कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

चक्कर आने की थी शिकायत परीक्षा के दौरान ओल्ड ब्लॉक स्कूल झालावाड़ में एक परीक्षार्थी करण कुमार मीणा की तबीयत खराब हो गई। कमरा नंबर 10 में उन्होंने चक्कर आने की शिकायत केंद्राधीक्षक को दी। एडीएम अभिषेक चारण के तुरंत निर्देश पर 10 मिनट के अंदर डॉक्टर और एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर की ओर से जांच करने के बाद मौके पर ही मेडिकल देकर पानी पिलाया। स्वस्थ होने पर परीक्षा में शामिल हुआ।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व तक ही परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके बाद अभ्यर्थियों को किसी भी कारण से प्रवेश नहीं दिया गया। इस बार परीक्षा की पहली पारी की समाप्ति पर परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र ले जाने की अनमुति नहीं होगी, केवल ओएमआर की कार्बन कॉपी की परीक्षार्थियों को दी जा सकती है। द्वितीय पारी के परीक्षार्थी अपने साथ प्रश्न-पत्र परीक्षा की समाप्ति के बाद ले जा सकेंगे।

परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड की पालना सख्ती से कराई गई। मुख्य गेट पर ही बड़ी सख्ती से जांच पड़ताल के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। पुरुष अभ्यर्थी आधी और पूरी आस्तीन के शर्ट और टी-शर्ट, कुर्ता पायजामा, पैंट पहनकर आने पर प्रवेश दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading