![]()
जोधपुर कमिश्नरेट में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात थामने का नाम नहीं ले रही। चोर लगातार भीड़भाड़ वाली जगह पर मौका पाकर मोटरसाइकिल चुरा रहे हैं। कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में शनिवार को मोटरसाइकिल चोरी के चार केस दर्ज हुए हैं।
पहली रिपोर्ट वीर तेजाजी नगर निवासी राजकुमार पुत्र भंवरलाल ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट में राजकुमार ने बताया कि 15 अगस्त को 9 मील मंडोर से शाम 4 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली। दूसरी वारदात देवनगर थाने में बंशीलाल पुत्र पूनाजी ने दर्ज कराई है। बंशीलाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 16 अगस्त को सुबह करीब 8:15 बजे मंसूरिया में बाबा रामदेवजी मंदिर के पास उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई।
मोटरसाइकिल चोरी का तीसरा मामला कुड़ी भगतासनी थाने में बिंजाराम पुत्र शंकर लाल दर्जी में दर्ज कराया है। बिंजाराम ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल सेक्टर 7 केबीएचबी से चोरी कर ली गई। चौथा केस शास्त्री नगर थाने में अशोक निवासी बजरंग प्रजापत पुत्र सीताराम ने दर्ज करवाया है। बजरंग ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल 7 सेक्टर से चोरी हुई है जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments