पानरवा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी), पानरवा थाना और झाड़ोल थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अम्बासा गांव के जंगल में बने एक मकान में दबिश देकर जुआ खेलते 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम ने मकान में छापा मारा। जब दरवाजा खोला गया तो कमरे में 20 लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सभी को पकड़ लिया गया।
जांच में सामने आया कि सभी आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से 2.47 लाख रुपए नकद, अंग्रेजी शराब, ताश के पत्ते और एक इनोवा कार जब्त की है। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

जिला स्पेशल टीम(डीएसटी), पानरवा थाना और झाड़ोल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इन लोगों को किया गिरफ्तार प्रजापति अमृत भाई पिता रूपा, सुरेन्द्र पिता बालकृष्ण, मोहिन पिता फिरदोश, रमन पिता गल्ला, भोगीलाल पिता डायाभाई, फिरोज पिता मोहम्मद भाई, कानु पिता नारजी भाई, मनु पिता हरगोविंद, यूसुफ पिता इस्माइल, इमरान पिता हमीद, दिनेश पिता कांतिलाल, राजेन्द्र पिता शिवा भाई, दीपक पिता कांतिलाल अब्बास पिता अब्दुल रहमान, राजेन्द्र कुमार पिता मांगुलाल, सोहेल भाई पिता इम्तीहाज, हिमांशु पिता डायाभाई, जयपाल सिंह पिता रणजीत, मफा पिता सांकला और साबिर पिता सिकंदर खान को गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments