☜ Click Here to Star Rating



धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दो आरोपियों ने किया गैंगरेप।

धौलपुर के सरमथुरा थाने में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

.

मामले के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग अपने पिता के साथ रक्षाबंधन मनाने घर आई थी। 12 अगस्त की रात को वह अचानक घर से गायब हो गई। परिवार ने आसपास उसकी तलाश की। अगले दिन लड़की बाड़ी थाना क्षेत्र में मिली।

परिजनों की पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि गांव के ही दो लोग उसे जंगल में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया और बाड़ी के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की मां ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच सीओ सरमथुरा को सौंपी गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading