श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ वंदना के लिए 1150 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं ।
झारखंड राज्य में महातीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी के लिए आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के सत्संग प्रेरणा एवं मंगलमय आशीर्वाद से टोंक जिले से 15 व 16 अगस्त को दो समूह में 1150 यात्री सम्मेद शिखरजी के लिए रवाना हो गए।
पदमपुरा पद यात्रा संघ के हुकमचंद देवली वाले एवं पदम चंद कंटान ने बताया- हर वर्ष की भांति इस बार भी पदमपुरा पद यात्रा संघ के तत्वाधान में 17वी बार 15 अगस्त व 16 अगस्त को दो समूह में 1150 यात्रियों के जत्थे श्री दिगंबर जैन नसिया से रवाना हो गए हैं।
यह जयपुर से रेल द्वारा इसरी पारसनाथ होते हुए मधुबन पहुंचेंगे । जहां पर 18 अगस्त को सामूहिक रूप से 27 किमी के पर्वत पर चरण वंदना के लिए छड़ेंगे। इसको लेकर मंगलवार को राशन सामग्री का सामान का ट्रक भी गत दिनों जैन नसिया से आचार्य वर्धमान सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से सम्मेद शिखरजी रवाना हो चुका है।

श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ वंदना के लिए 1150 श्रद्धालुओं की खाद्य सामग्री और साधु संतों के आहार आदि के सामान से भरे ट्रक को भी रवाना कर दिया है।
इस मौके पर पदमपुरा पदयात्रा संघ के सुनील आड़रा, किराना वीरेंद्र शिवाड़िया, सुनील आंडरा, राजेश बोरदा,मनोज फागी, सुनील, राजेश हाड़ीगाव, अशोक श्यामपुरा, रमेश गोटा मोनू छामुनिया संदीप देवली आदि संघ के लोगों ने णमोकार महामंत्र का गुणगान करते हुए श्रीफल फोड़कर रवाना किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments